मंदाकिनी की बाढ़ से ग्रामीण इलाकों में मची तबाही, राहत लेकर पहुंचे सपाई

मंदाकिनी की बाढ़ से ग्रामीण इलाकों में मची तबाही, राहत लेकर पहुंचे सपाई
अरछा बरेठी, केवटन पुरवा, खेरिया व व्योहरा में वितरित की राहत सामग्री और राशन
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ ने जिला मुख्यालय के बाद अब विधानसभा क्षेत्र 236 के ग्रामीण इलाकों में भी तबाही मचानी शुरू कर दी है। शनिवार को बाढ़ का पानी कई गांवों और मजरों में पहुंचने से ग्रामीण इलाके जलमग्न हो गए, वहीं कई स्थानों पर आवागमन भी पूरी तरह बाधित हो गया। अचानक आई बाढ़ से ग्रामीणों के सामने भोजन और जरूरी सामान की समस्या खड़ी हो गई है।
बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की मदद के लिए समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज सिंह पटेल के नेतृत्व में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने प्रभावित गांवों का दौरा किया। टीम ने अरछा बरेठी के मजरा केवटन पुरवा, ग्राम पंचायत कलवारा खुर्द के मजरा खेरिया, व्योहरा सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों का हाल जाना।
इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री एवं राशन का वितरण किया गया। टीम ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने राहत एवं सहायता का सिलसिला आगे भी जारी रखने की बात कही।
राहत कार्य में पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव, जिला सहकारी बैंक बांदा के पूर्व चेयरमैन लवलेश यादव, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन यादव, युवा साथी सत्यम यादव एवं समाजसेवी शंकर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर बांटा राशन, मदद का भरोसा
भीषण बाढ़ के बीच राहत सामग्री लेकर गांवों में पहुंचे समाजवादी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं। ग्रामीणों ने राहत सामग्री मिलने पर राहत की सांस ली। टीम ने प्रशासन से भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज किए जाने की मांग की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *