दिव्य पथ और तुलसी पथ का डीएम ने किया निरीक्षण, 30 नवंबर तक पूरा होगा काम

दिव्य पथ और तुलसी पथ का डीएम ने किया निरीक्षण, 30 नवंबर तक पूरा होगा काम

दिव्य पथ और तुलसी पथ के निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, 30 नवंबर तक पूरा होगा दिव्य पथ

चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने जनपद में प्रस्तावित दिव्य पथ एवं तुलसी पथ के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दोनों परियोजनाओं का उद्देश्य चित्रकूट की सड़क व्यवस्था के साथ-साथ शहर की सुंदरता और पर्यटन आकर्षण को बढ़ावा देना है।

जिलाधिकारी ने पटेल तिराहा से धनुष चौराहा तक प्रस्तावित दिव्य पथ तथा पटेल तिराहा से शंभू पेट्रोल पंप तक प्रस्तावित फोरलेन तुलसी पथ का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की प्रगति का जायजा लेते हुए कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आर्किटेक्ट को सर्विस लेन में आ रहे विद्युत पोलों की शिफ्टिंग कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सड़क के आसपास वेंडिंग जोन विकसित करने और खाली स्थानों पर टाइल्स लगाने को कहा गया, ताकि मार्ग को व्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप दिया जा सके।

उन्होंने लाइट पोल का सैंपल तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए कहा कि दिव्य पथ पर लगाई जाने वाली लाइटें सुदर्शन पैटर्न पर आधारित हों। जिलाधिकारी ने दिव्य पथ का निर्माण कार्य 30 नवंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने प्रस्तावित तुलसी पथ का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस मार्ग का स्वरूप तुलसी संस्कृति के अनुरूप विकसित किया जाए। प्रस्तावित तुलसी पथ में फोरलेन सड़क के साथ फुटपाथ का भी निर्माण किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद चित्रकूट की सड़क व्यवस्था और शहर की सुंदरता को नई पहचान मिलेगी। इससे पर्यटकों के आवागमन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

दोनों निर्माण कार्य चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *