बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए शिक्षक, बांटे 1000 लंच पैकेट

चित्रकूट। जिलाधिकारी महोदय के आह्वान एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ), जनपद चित्रकूट द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए राहत अभियान चलाया गया।
शुक्रवार, 04 सितंबर 2026 को संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से ग्राम पंचायत छिपनी बाहर खेड़ा के मजरा बंधोइन एवं केवटन पूरवा में बाढ़ से प्रभावित जरूरतमंद लोगों को 1000 लंच पैकेट वितरित किए गए। इस दौरान शिक्षक साथियों ने पीड़ित परिवारों तक पहुंचकर उन्हें भोजन उपलब्ध कराया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने राहत कार्य में सहयोग प्रदान करने वाले जनपद के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह (कार्यवाहक अध्यक्ष) एवं संजय अवस्थी (जिला मंत्री), उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद चित्रकूट ने सभी सहयोगी शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।