खबर चलाने से नाराज युवक ने ETV पत्रकार पर किया हमला, मोबाइल तोड़ा

खबर चलाने से नाराज युवक ने ETV पत्रकार पर किया हमला, मोबाइल तोड़ा

खबर चलाने से नाराज युवक ने ETV पत्रकार पर किया हमला, मोबाइल तोड़ा
चित्रकूट। मानिकपुर कस्बे में खबर प्रसारित किए जाने से नाराज एक युवक द्वारा ETV के पत्रकार के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छेड़खानी से जुड़ी खबर चलाए जाने से नाराज युवक ने पत्रकार को बीच सड़क पर रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि हमले के दौरान आरोपी ने पत्रकार का मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मोबाइल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मारपीट में पत्रकार के हाथ में भी चोटें आई हैं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर पत्रकार को बचाया।
घटना के बाद पत्रकारों में आक्रोश है। पत्रकार संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पत्रकारों का कहना है कि खबरों को लेकर किसी पत्रकार पर हमला करना लोकतांत्रिक व्यवस्था और स्वतंत्र पत्रकारिता पर हमला है।
पीड़ित पत्रकार ने मामले को लेकर मानिकपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पत्रकार संगठनों ने पुलिस-प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
अपील: पत्रकारिता के दौरान किसी भी पत्रकार के साथ हिंसा या दबाव की घटना लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे मामलों में कानून के अनुसार निष्पक्ष जांच और कार्रवाई आवश्यक है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *