DM CHITRAKOOT
DM CHITRAKOOT

मड़फा किले पहुंचे DM पुलकित गर्ग, पंचमुखी शंकर जी के किए दर्शन

DM CHITRAKOOT

मड़फा किले पहुंचे जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पंचमुखी शंकर जी के किए दर्शन

चित्रकूट। चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने अपने जन्मदिन के अवसर पर ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल मड़फा किला पहुंचकर पंचमुखी शंकर जी के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने भगवान शिव से जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद शिवभक्तों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।

श्रद्धालुओं के लिए लाइट और पानी की व्यवस्था का आश्वासन

शिवभक्तों ने मड़फा किले स्थित पंचमुखी शंकर जी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखीं। इस पर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने लाइट और पानी की समुचित व्यवस्था कराने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी को अपने बीच देखकर शिवभक्तों में उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने भी श्रद्धालुओं से आत्मीयता से मुलाकात की।

मड़फा किले में सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद

मड़फा किला चित्रकूट के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां पंचमुखी शंकर जी के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में लाइट, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने की पहल से श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों और शिवभक्तों ने जिलाधिकारी द्वारा स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने और सुविधाएं बढ़ाने के आश्वासन को सकारात्मक पहल बताया।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *