पहाड़ी ब्लॉक से हरिशंकरी पौधरोपण अभियान का शुभारंभ
चित्रकूट। लोक भारती और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड पहाड़ी से हरिशंकरी पौधरोपण अभियान की शुरुआत हो गई। ब्लॉक स्तरीय बैठक के बाद परिसर में डेमो के रूप में पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी ने भूमि पूजन कर किया। इस दौरान पौधरोपण की विधि और इसके धार्मिक व पर्यावरणीय महत्व की जानकारी दी गई।
2 सितंबर को पूरे चित्रकूट जनपद में उत्सव के रूप में एक साथ हरिशंकरी पौधरोपण किया जाएगा। कार्यक्रम में बीडीओ संजय कुमार पांडेय, जिला संयोजक कमलाकांत उपाध्याय सहित अधिकारी, प्रधान और रोजगार सेवक मौजूद रहे।
- “हरियाली बढ़ेगी, पर्यावरण बचेगा—हरा-भरा बनेगा चित्रकूट